न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : आपने दिवाली मना ली, जी भरके पटाखे फोड़ लिए, खूब हल्ला कर लिया। तो, क्या आपने सही में दिवाली मनाई, कहने का मतलब यह है कि क्या आपने सही में दिवाली ही मनाई है ना। लेकिन असली दिवाली 21 से 22 अक्टूबर को है। दरअसल, 21 से 22 अक्टूबर की रात मीटियोर शावर होगा। मतलब, टूटते तारों की बारिश और इस नजारे को देखकर आप कह सकेंगे कि वाकई कुदरत असली दिवाली मना रही है।
खगोल वैज्ञानिकों की मानें तो मीटियोर शावर के दौरान करीब एक घंटे में सौ से ज्यादा टूटते तारे दिखाई दे सकेंगे। यह सिलसिला हर साल होता है। और इस बार 21 अक्टूबर की रात सबसे शानदार नजारा देखने को मिलेगा। हकीकत में धूमकेतू अपने पीछे ढेर सारा मलबा छोड़ देते हैं। हेलीज कॉमेट भी करीब 70 से 80 साल से बीच एक बार धरती का चक्कर लगाता है। इस दौरान यह अपने पीछे काफी मात्रा में मलबा छोड़ता जाता है।
हेलीज कॉमेट का यह मलबा धरती की गुरूत्वाकर्षण के कारण नीचे गिरता है, जिस कारण यह जमीन की ओर बढ़ने लगता है। धरती की कक्षा में प्रवेश के बाद यह वातावरण के घर्षण से चमकने लगता है, जिससे हमें लगता है कि आसमान से तारों की बारिश हो रही है। इस साल 20-22 अक्टूबर को मीटियोर शावर की सबसे अच्छी रात है। इस साल यह वक्त अमावस्या के दौरान पड़ेगा तो मीटियोर शावर का शानदार नजारा देखने को मिलेगा।
