चंबा में पुल गिरने से पांच लोग घायल, वाहनों को भी नुकसान

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हिमाचल प्रदेश के चंबा टाउन से गुजरी रावी नदी पर बने पर्ल पुल के गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायल…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हिमाचल प्रदेश के चंबा टाउन से गुजरी रावी नदी पर बने पर्ल पुल के गिरने से पांच लोग घायल हो गए। घायल पुल को पार कर रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। चंबा-पठानकोट हाईवे पर बना यह पुल चंबा को पंगी-चुरा घाटी को आपस में जोड़ती थी। 

हादसे में कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। चंबा प्रशासन ने घटना के बाद मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पर्ल पुल को पीडब्ल्यूडी ने बनवाया था और इसका शुभारंभ साल 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। हादसे की शुरूआती जांच में पता चला है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई थी। वहीं पुल के डिजाइन में भी गड़बड़ी की बात बताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *