पुलिस का सनसनीखेज दावा, जीजा ने करवाई हर्षिता की हत्या

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिल्ली के नरेला में रहने वाली डांसर हर्षिता दहिया की हत्या की जांच में जुटी हरियाणा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : दिल्ली के नरेला में रहने वाली डांसर हर्षिता दहिया की हत्या की जांच में जुटी हरियाणा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि हर्षिता की हत्या जेल में बंद उसके जीजा दिनेश ने करवाई है। हर्षिता की हत्या के बाद उसकी बहन ने भी अपने पति पर आरोप लगाया था। लता ने साफ-साफ कहा था कि दिनेश ने हर्षिता की हत्या कराई है।   

शुरूआती जांच में पुलिस भी इस नतीजे पर पहुंची है और दावा किया है कि हर्षिता की हत्या दिनेश ने करवाई है। दिनेश अभी हर्षिता के साथ रेप करने के आरोप में जेल में बंद है। हर्षिता को सोशल साइट्स पर भी जान मारने की धमकी दी जा रही थी। बता दें कि पिछले दिनों रोहतक से कार्यक्रम करके वापस लौट रही हर्षिता की कार सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *