हर्षिता को हत्यारों ने नजदीक से मारी सात गोलियां

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पानीपत के चमरारा गांव से परफार्मेंस देकर वापस लौट रही सिंगर हर्षिता दहिया की मौत से पुलिस और परिवार वाले सकते…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पानीपत के चमरारा गांव से परफार्मेंस देकर वापस लौट रही सिंगर हर्षिता दहिया की मौत से पुलिस और परिवार वाले सकते में हैं। जहां हर्षिता की बड़ी बहन लता ने अपने पति दिनेश पर उसकी हत्या का आरोप जड़ दिया है। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया है कि हर्षिता को सात गोलियां मारी गई थीं। चार गोली उसके शरीर में धंसी रही, जबकि तीन गोलियां बदन को चीरते हुए बाहर निकल गई।harshita-dahiya-murderगोलियां इतनी नजदीक से मारी गई कि हर्षिता को बचने का मौका तक नहीं मिला। गोली लगते ही उसने दम तोड़ दिया और उसके मौत की तसल्ली करके कार सवार हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने बताया है कि परफार्मेंस देकर हर्षिता कार से लौट रही थी। इसी दौरान कार सवार हत्यारों ने उसकी गाड़ी ओवरटेक करके रोक दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जब तक हर्षिता बचने की कोशिश करती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *