Dhinchak Pooja in BiggBoss 11

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यू-ट्यूब से मशहूर हुई और अपने अलग अलग कारनामों से फेमस हो चुकीं ढिंचैक पूजा बिग बॉस 11 में बतौर कंटेस्टेंट आने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : यू-ट्यूब से मशहूर हुई और अपने अलग अलग कारनामों से फेमस हो चुकीं ढिंचैक पूजा बिग बॉस 11 में बतौर कंटेस्टेंट आने वाली हैं। अब इस ख़बर को लगभग तय माना जा रहा है।  

भले ही पहले फेज़ में पूजा की एंट्री न हुई हो, मगर अब वह शो का हिस्सा बनेंगी, वाइल्ड कार्ड के रूप में। ख़बर है कि उन्हें शो में डालने का निर्णय भी इसलिए किया गया है क्योंकि अब तक बिग बॉस के इस सीज़न की टीआरपी ख़ास कमाल नहीं कर पा रही है। ढिंचैक पूजा ने पिछले कुछ समय में ही पॉपुलैरिटी हासिल की है और दर्शक उन्हें पसंद भी करते हैं , इसलिए पूजा को शो का हिस्सा बनाया जा रहा है।dhinchak pooja in bigg boss

ख़बर ये भी है कि अपने अपने बर्ताव के कारण बाहर गए प्रियंक को एक बार फिर से उन्हें शो में अंदर बुलाया जा रहा है। प्रियंक ने इस ख़बर की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह शो में वापस जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि शो में उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौक़ा नहीं था. इसलिए वह इस बार यही कोशिश करने वाले हैं कि वह एक नया करतब दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *