आपके पास है कार तो हो सकता धोखा!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी कार मालिक हैं तौ आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। हुआ यह कि बेंगलुरू के मारूति सुजुकी…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप भी कार मालिक हैं तौ आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। हुआ यह कि बेंगलुरू के मारूति सुजुकी के सर्विस सेंटर में मारूति बलेनो की सर्विसिंग कराने पहुंचे शख्स को धोखा मिला। दरअसल, उस शख्स ने कार में हिडेन कैमरा लगाकर सर्विसिंग के लिए दे दिया। कार मैकेनिक कम समझदार निकले, वो बस कार को बाहर से साफ करके वापस थमा दिया।

कार मालिक ने हिडेन कैमरा में बने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। वहीं कंपनी को भी इस मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद ही यूट्यूब का वीडियो सोशल साइट्स पर शेयर किया जाने लगा। मारूति सुजुकी के अधिकारियों ने कार मालिक को वीडियो हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने बस इतना ही कहा कि इस तरह के पोस्ट लोगों को जागरूक करने के लिए बेहद जरूरी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *