बेटी सारा के ट्वीट से उड़ गई पापा सचिन तेंदुलकर की नींद!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए ट्वीटर सिरदर्द बन गया है। कुछ ऐसा हुआ कि सचिन की नींद उड़ गई। दरअसल,…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के लिए ट्वीटर सिरदर्द बन गया है। कुछ ऐसा हुआ कि सचिन की नींद उड़ गई। दरअसल, सारा तेंदुलकर के एक ट्वीट के कारण सचिन तेंदुलकर परेशान हो गए और उन्हें सफाई देनी पड़ी। सचिन खुद ट्वीटर पर आकर यूजर्स को जानकारी देने लगे।

हकीकत में सारा तेंदुलकर ने जो ट्वीट किया वो अकाउंट फर्जी है। मतलब, सारा तेंदुलकर के नाम से फर्जी अकाउंट बना कर उससे ट्वीट किया जा रहा था। जब सचिन तेंदुलकर को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने खुद ट्वीट से सारा तेंदुलकर के नाम से बने अकाउंट को फर्जी बताकर यूजर्स को आगाह किया।

दरअसल, रविवार को @SaraSachin_rt ट्वीटर अकाउंट से “Everyone knows that Sharad Pawar NCP looted Maharashtra state but little known that he tried centre too (sic).” ट्वीट किया गया। जिसके बाद NCP विधायक जितेंद्र अवध ने सचिन तेंदुलकर से जबाव तलब कर दिया।

विधायक के ट्वीट के बाद सचिन ने सारी हकीकत से परदा उठा दिया। सचिन तेंदुलकर ने अपने पहले ट्वीट में “I reiterate the fact that my children Arjun & Sara are not on twitter. We request @Twitter to remove all such accounts at the earliest (1/2)” लिखा।

जबकि दूसरे ट्वीट में सचिन ने “Impersonation wrecks havoc, creates misunderstanding & traumatises us. I appeal to the platforms to take corrective measures immediately 2/2” लिखा। इस ट्वीट में सचिन की बेचैनी साफ देखी जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *