सनी देओल के साथ मेरा खूबसूरत रिश्ता : ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक्टर और सांसद हेमा मालिनी के 69वें जन्मदिन पर उनकी बायोग्राफी ‘बियोंड द ड्रीम गर्ल’ को लॉन्च किया गया। इस अवसर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : एक्टर और सांसद हेमा मालिनी के 69वें जन्मदिन पर उनकी बायोग्राफी ‘बियोंड द ड्रीम गर्ल’ को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मुंबई के एक होटल में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी शख्सियतों ने शिरकत की। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस दौरान हेमा मालिनी ने अपने और एक्टर सनी देओल के रिश्तों के बारे में भी बात की। हेमा ने बताया कि उनका सनी के साथ बेहद खूबसूरत रिश्ता है। सनी उनकी और परिवार के दूसरे सदस्यों की बेहद कद्र करते हैं। जब भी परिवार को उनकी जरूरत होती है, वो हाजिर हो जाते हैं।

‘बियोंड द ड्रीम गर्ल’ किताब को पत्रकार राम कमल मुखर्जी, जबकि प्रस्तावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है। बायोग्राफी लॉन्च होने के अवसर पर रमेश सिप्पी, जूही चावला, सुभाष घई, अलका याज्ञनिक के अलावा हेमा मालिनी की दोनों बेटियां ईशा और आहना भी मौजूद रहीं।

आपको बता दें कि फिल्म एक्टर धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने प्रकाश कौर से की थी और फिल्मों में आने के बाद उन्होंने हेमा मालिनी को पत्नी बनाया। धर्मेंद्र ने कभी भी अपनी पहली पत्नी को नहीं तलाक नहीं दिया। आज भी उनका सारा परिवार एकसाथ प्यार से रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *