न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब के एक छोटे गांव से निकलकर WWE रिंग में सभी को धूल चटाने वाले जिंदर महल ने एक बार फिर नायाब कारनामा किया है। जिंदर ने 13 बार के चैंपियन रहे रेंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियन का खिताब जीतकर पंजाब और देश का नाम रौशन किया है। आज जिंदर सफलता की जिस बुलंदी पर पहुंचे हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। जिंदर का असली नाम युवराज सिंह धेसी है और उनकी मां होशियारपुर जबकि पिता जालंधर के रहते हैं।
WWE में ‘मॉर्डन डे महाराजा’ के नाम से लोकप्रिय जिंदर फिलहाल कनाडा में रह रहे हैं। लेकिन पंजाब और अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं। जिंदर को गर्व है कि वो पंजाब की माटी के लाल हैं। रिंग में विरोधियों को पलक झलकते ही धूल चटाने वाले जिंदर निजी जिंदगी में बेहद शांत और शालीन हैं। उन्हें खाने में दाल-रोटी, करी, चिकन और हरी सब्जियां बेहद पसंद है। जिंदर महल WWE में द ग्रेट खली के बाद ऐसे दूसरे भारतीय रेसलर हैं जिन्हें चैंपियन बनने का सम्मान हासिल हुआ है।
