ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लम्मा पिंड चौक के पास स्थित हरदीप नगर में अकेली रह रही 52 साल की महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है की घर में किसी सामान के चोरी होने की बात सामने नहीं आई और लाश पर कोई कपड़ा नहीं था। महिला करीब 25 साल से गांव दादूवाल में रह रहे अपने पति परमजीत कुमार से अलग रह रही थी। दोनों का पंचायती तलाक हो चुका है मगर कोर्ट में मामला अभी विचाराधीन था। फिल्हाल पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है |
52 साल की महिला की गला घोंट हत्या
घर में किसी सामान के चोरी होने की बात सामने नहीं आई
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
चल रहा था तलाक का केस, 25 साल से अकेली रह रही थी
