ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: J&K: साल 2015 में लगभग जम्मू और कश्मीर घाटी में घुसे बेखौफ हिजबुल कमांडर आतंकी का लगभग सुरक्षाबलों ने सफाया कर दिया है बता दे कि कश्मीर में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी और उसके 10 साथियों की यह तस्वीर काफी चर्चा में रही। इस तस्वीर में आपको दिख रहे 10 आतंकी 18 महीने में मारे जा चुके है बुरहान ब्रिगेड का आखिरी आतंकी वसीम अहमद शाह शनिवार को पुलवामा में मारा गया। एक आतंकी तारिक पंडित ने सरेंडर किया। वह जेल में है।

मारे गए आतंकियों की लिस्ट:-
1. नीसर अहमद पंडित: 7 अप्रैल 2016 को एनकाउंटर हुआ। पहले पुलिस में था।
2. वसीम मल्लाह: 17 अप्रैल 2016 को एनकाउंटर हुआ। शोपियां में तीन पुलिस वालों की हत्या में शामिल था।
3. इशफाक हमीद: 7 मई 2016 को एनकाउंटर हुआ। सम्पन्न परिवार का था। 2015 में आतंकी बना।
4. तारिक अहमद पंडित: 29 मई 2016 को सरेंडर किया।
5. बुरहान वानी: 8 जुलाई 2016 को एनकाउंटर हुआ। पढ़ाई में टॉपर, अच्छा क्रिकेटर भी था। पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था। इसकी मौत के बाद कश्मीर में काफी बवाल हुआ।
6. आफाक उल्लाह: 28 अक्टूबर, 2016 को एनकाउंटर हुआ। 2015 में आतंकी बना। एमटेक की पढ़ाई की।
7. सद्दाम पैडर:2 फरवरी, 2017 को एनकाउंटर हुआ। बुरहान वानी का सबसे करीबी दोस्त था।
8. सब्जार अहमद भट:31 मई 2017 को एनकाउंटर हुआ। बुरहान के बाद हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बना था।
9. आदिल खांडे: 10 सितंबर 2017 को एनकाउंटर हुआ। आतंकी बनने से पहले स्कूल बस चलाता था।
10. वसीम शाह: 14 अक्टूबर 2017 को एनकाउंटर हुआ। बुरहान ब्रिगेड का आखिरी आतंकी था।
कश्मीर में इस वक्त करीब 275 आतंकवादी मौजूद है। इनमें से 250 तो सिर्फ पीर पंजाल रेंज में हैं। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है |