Update: Tejas Express का खाना खाने से 26 यात्री बीमार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय रेल की हालत सुधरती नहीं दिख रही। कम से कम खाने के तो मामले में तो स्थिति काफी खराब है। तभी तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारतीय रेल की हालत सुधरती नहीं दिख रही। कम से कम खाने के तो मामले में तो स्थिति काफी खराब है। तभी तो गोवा-मुंबई तेजस एक्सप्रेस का खाना खाने से रविवार को 26 यात्री बीमार पड़ गए।

tejas express people sick

सभी बीमार यात्रियों को इलाज के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस ट्रेन में आईआरसीटीसी कॉन्ट्रैक्ट के जरिये कैटरिंग की सेवा दी जाती है। ऐसे में मुसाफिरों के बीमार होने के बाद आईआरसीटीसी ने कैटरिंग कॉन्ट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आईआरसीटीसी ने साफ कर दिया है कि अगर गलती पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

tejas express sick 1

सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दोपहर लगभग 12.10 बजे खाना खाने के बाद कुछ यात्रियों को उल्टियां होने लगीं। लगभग सवा तीन बजे बीमार यात्रियों को चिपलून स्टेशन पर उतारकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *