ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रेप के आरोपी अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह को कपूरथला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को उसे कपूरथला की केंद्रीय जेल भेजा गया। कल गुरदासपुर कोर्ट में उसकी पेशी हुई थी जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा साथ ही गुरदासपुर से कपूरथला की जेल में शिफ्ट कर दिया। कपूरथला के डीएसपी ने कहा कि लंगाह को भी बाकी हवालातियों की तरह हवालाती बैरक में रखा गया है।
> अब कपूरथला में जेल की हवा खा रहे लंगाह
> गुरदासपुर से कपूरथला केंद्रीय जेल किया गया शिफ्ट
> 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर सुच्चा सिंह लंगाह
Watch Video
