ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा एक बार फिर से बैंक को लूटने का मामला सामने आया है । एक ओर जहां सुरक्षाबलों को पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन और आतंकवादियों के हमले का जवाब देना होता है । वहीं दूसरी और पैसों की कमी के कारण आंतकवादी वहां बैंक को लूटने लगते है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर बैंक की एक शाखा से लाखों रुपयेे मूल्य की नकद लूटी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
बता दे दक्षिण कश्मीर में आतंकियों द्वारा बैंक डकैती का यह दूसरा मामला है। इससे पिछले हफ्ते भी हिज्बुल आतंकियों ने अनंतनाग के मरहामा में जेके बैंक से 5.15 लाख की नकदी पर हाथ साफ किया था
जानकारी के मुताबिक सुबह बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल रत्नीपोरा में जेके बैंक की शाखा में दाखिल हो गया। आतंकियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को डराते हुए नकदी समेटी और फरार हो गए।

