न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में कॉस्टिंग काउच नया नहीं है। आए दिन फिल्मों में काम दिलाने के बहाने सेक्सुअल हरैसमेंट के आरोप सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार मामला जुदा है। दरअसल, इस दफा एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने कॉस्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पर सनसनीखेज दिया है।
भैरवी ने कहा है कि कई हीरोइन काम के बदले खुद निर्माता और निर्देशकों के साथ सोती हैं। फिर सुपरस्टार बनने के बाद वो कहती फिरती हैं कि उनका यौन शोषण हुआ है। सोशल मीडिया पर दिए गए भैरवी के इस बयान पर काफी हंगामा भी मच रहा है। यूज़र्स भैरवी के बयान पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
भैरवी ‘भेजा फ्राई’, ‘माय फ्रेंड गणेशा 2’, ‘मि. भट्टी ऑन छुट्टी’, ‘हेट स्टोरी’ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं भैरवी ने ‘कामसूत्र’ फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स किए थे। खुद को ‘सेक्स की देवी’ कहने वाली भैरवी इंडस्ट्री में ज्यादा फेमस तो नहीं हैं, लेकिन वो समय-समय पर बेकार के बयान देकर ख़बरों में बने रहना अच्छी तरह जानती हैं।
