पंचकूला पुलिस की इस चाल से हार जाएगी हनीप्रीत!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : तीन दिन की रिमांड पर पंचकूला पुलिस हनीप्रीत से पूछताछ कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : तीन दिन की रिमांड पर पंचकूला पुलिस हनीप्रीत से पूछताछ कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके पहले भी पुलिस हनीप्रीत को 6 दिनों की रिमांड पर ले चुकी थी, लेकिन उससे कुछ ख़ास हाथ नहीं लगा था।

इससे सबक लेते हुए पुलिस ने गुरूवार को हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपश्यना को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ का फैसला लिया है। पुलिस ने विपश्यना को पूछताछ के लिए बुलाया है और बाकायदा उसका मेडिकल चेकअप भी कराया है।

दरअसल, इसके पहले भी पुलिस ने विपश्यना को बुलाया था, लेकिन ख़राब सेहत का हवाला देकर वो बचती रही थी। इससे पुलिस का शक गहरा गया कि शायद वो पुलिस के सवालों से भाग रही है। अब डेरा, हनीप्रीत और बाबा राम रहीम से जुड़े राज जानने में पुलिस कोई गलती नहीं करना चाहती है। पुलिस को यह भी पता चला है कि 25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा फ़ैलाने के लिया डेरा सच्चा सौदा ने 8 करोड़ रुपये खर्च किया था। पुलिस जांच में इसका भी खुलासा हो जाएगा कि पैसा रुपए यहां पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *