ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 75 साल के हो गए हैं और ऐसे में उन्हें बालीवुड के कई सितारों, खेल जगत से जुड़ी हस्तियों समेत खुद देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी जन्मदिन की बधाई दी है |
Happy birthday @SrBachchan! India is proud of his cinematic brilliance & support to many social causes. I pray for his long & healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2017
आला सिने हस्ती तथा समाज व राष्ट्र निर्माण के अभियानों के प्रबल पक्षधर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनायें – राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 11, 2017
पिछले 40 सालों से फिल्मों में एक्टिंग करते आ रहे अमिताभ बच्चन के हजारों-लाखों फैन हैं, लेकिन बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान से लेकर रणवीर सिंह तक ने आज उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपनी दीवानगी जगजाहिर कर दी है ।
Happy Amitabh Bachchan Day to all ! 😍❤️🙏🏽 @SrBachchan #greatestofalltime pic.twitter.com/RRphkbfnEg
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) October 10, 2017
जहां रणवीर सिंह ने आज के दिन को ‘अमिताभ बच्चन डे’ कह दिया है तो वहीं आमिर खान ने खुद को पहली बार अपने को-स्टार बन रहे अमिताभ बच्चन का ‘सबसे बड़ा फैन’ कह दिया है । आमिर और अमिताभ जल्द ही फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में साथ नजर आने वाले हैं । जो इन दो एक्टर्स की पहली साथ वाली फिल्म होगी । सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी पद्म पुरस्कर पा चुके अमिताभ बच्चन को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी है ।
11 अक्टूबर को आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक बच्चन डे के नाम से जानते हैं। बिग बी वो अभिनेता हैं जिन्होंने कई उभरते सितारों को इंस्पायर किया है। आपको बता दें कि अमिताभ हर साल अपने घर पर मीडिया को बुलाते हैं और उनसे ढेर सारी कैंडिड बाते करते हैं मगर, इस साल बच्चन साहब अपनी पूरी फैमिली के साथ इस ख़ास दिन को मालदीव्स में मना रहे हैं।
