मोबाइल पर गेम खेलने वाले सावधान, कहीं आपका नंबर तो नहीं!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मोबाइल हमारे दैनिक जरूरतों का हिस्सा है, मोबाइल के बिना ज़िंदगी कितनी सूनी-सूनी लगती है, अब यह आपको बताना है, हमें…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मोबाइल हमारे दैनिक जरूरतों का हिस्सा है, मोबाइल के बिना ज़िंदगी कितनी सूनी-सूनी लगती है, अब यह आपको बताना है, हमें क्या? हम तो जानकारी देने में भरोसा रखते हैं। अब कहें मोबाइल आपके लिए खतरनाक है तो आप एक कान से सुनेंगे और दूसरे से निकाल देंगे। खैर, हमें क्या, चलिए आपको बताते हैं दरअसल यह जो मोबाइल नामक प्राणी है न वो कितना घातक हो सकता है।

चीन की एक लड़की ने मोबाइल पर गेम खेलना शुरू किया, मोबाइल और गेम बस, उसकी ज़िंदगी में तीसरी या चौथी कोई जरूरत नहीं रही। लगातार 24 घंटे गेम खेले, किसी से ना बात करना और ना ही कुछ और। आखिर में लड़की को पता चला उसके दाएं आंख की रौशनी चली गई है, कहां इसका पता डॉक्टर्स को भी नहीं चला है। लड़की का इलाज़ जारी है और डॉक्टर्स को उम्मीद है कुछ ना कुछ अच्छा जरूर होगा।

अब यह तो हुई चीन की बात। हमारे यहां भी तो धुरंधर हैं मोबाइल वाले। क्या बड़े, क्या छोटे, सभी लगे हुए हैं, कहां? अरे मोबाइल पर। सबसे बड़ी बात यह है कि हम भी खुश होते हैं कि बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने के बहाने बिजी हैं। आप अगर यह खबर पढ़ रहे हैं तो मोबाइल को साइड रखिए और कुछ पल तो गुजारिए बिना मोबाइल के। क्या पता इसी बहाने आप स्वस्थ रहने का गुण सीखते चले जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *