#Thug of Delhi : ऑनलाइन स्टोर Amazon से रिफंड क्लेम करके ठगे 50 लाख

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं कितनी भी तैयारी क्यों ना कर ली जाए, ठगी करने वाले कोई ना कोई रास्ता जरूर निकाल लेते हैं।…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : कहते हैं कितनी भी तैयारी क्यों ना कर ली जाए, ठगी करने वाले कोई ना कोई रास्ता जरूर निकाल लेते हैं। इस बार दिल्ली के 21 साल के एक युवक ने ऑनलाइन स्टोर Amazon को 50 लाख रुपये का चूना लगाया। कंपनी की शिकायत के बाद आरोपी युवक शिवम चोपड़ा को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दिया गया है। आरोपी ने अप्रैल और मई के बीच ऑनलाइन स्टोर को 50 लाख रुपए का चूना लगा दिया। 

पुलिस ने बताया कि शिवम ने नार्थ दिल्ली के रोहिणी स्थित एक कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उसने कई जॉब्स भी किए लेकिन ज्यादा दिनों तक काम नहीं कर सका। आखिर में उसने ऑनलाइन ठगी करने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने ऑनलाइन स्टोर Amazon को चुना। शिवम ने मार्च महीने में दो सेलफ़ोन ऑर्डर किया और रिफंड की मांग की। कंपनी ने उसको रिफंड दे दिया जिसके बाद उसने बड़ा हाथ मारने का फैसला लिया।

रिफंड मिलने से उत्साहित शिवम ने Apple, Samsung और OnePlus मोबाइल फोन ऑर्डर करता था। वो हर डिलीवरी के लिए अलग-अलग एड्रेस देता था और जब डिलीवरी एजेंट उसे कॉल करता तो वो नज़दीकी एड्रेस पर बुला लेता था। फ़ोन मिलने के बाद वो कंपनी से बॉक्स खाली रहने शिकायत करके रिफंड क्लेम करता था। इस तरह उसने कंपनी से लाखों रुपए ठग लिए थे। वो इतनी प्लानिंग से काम कर रहा था कि किसी को शक नहीं हुआ। 

पड़ोस में रहने वाले टेलीकॉम स्टोर के दुकानदार सचिन जैन ने शिवम को 141 SIM कार्ड दिए थे। इन SIM कार्ड्स के माध्यम से शिवम ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर प्लेस करता था। जब कंपनी को ठगे जाने की जानकारी मिली तो पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने जांच शुरू की और नार्थ-वेस्ट दिल्ली के त्रिनगर में रह रहे आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को ठगी के मामले से जुड़ी सारी जानकारी दिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 19 मोबाइल और 12 लाख रुपए भी बरामद किया है। आरोपी के 40 बैंक अकाउंट का भी पता चला है। शिवम ने अपने एक नज़दीकी के पास 10 लाख रुपए भी सुरक्षित रखे थे। दरअसल, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। एक-एक सुराग जोड़कर उस तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली। अब पुलिस आरोपी शिवम चोपड़ा को गिरफ्तार करके पूछताछ में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *