ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्वर्ण सिंह सलारिया ने अपनी मां के साथ पठानकोट के गांव चौहाना में वोट डाला और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश खजूरिया ने अपने मत का इस्तेमाल किया |

* अकाली विधायक लोधीनंगल ने भी बटाला पोलिंग बूथ पर वोट कास्ट किया
* वोट डालने के बाद नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया 
8 बजे तक अपडेट
आठ बजने से पहले ही लोग वोट डालने के लिए पहुंच चुके थे। अब तक लंबी कतारें लगी है। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग हर कोई वोट डालने के लिए पहुंच रहा है।
वोटिंग के लिए लोगों में भारी उत्साह
86 हजार युवा पहली बार डाल रहे वोट
Living India News की पैनी नज़र मतदान पर
गुरदासपुर उपचुनाव की हर जानकारी हम आपको दे रहे हैं। हमारे संवाददाता हर जगह पर मौजूद हैं। पठानकोट के चौहाना में हमारे संवाददाता विनीत कपूर ने वोटर्स से बातचीत की है।


