ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू-कश्मीर के शोपिया में छुपे तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया है। कल से सेना का शोपियां में सर्च ऑपरेशन चल रहा था। एक आतंकी को सेना ने पहले ही ढेर कर दिया था। बाकी जो तीन आतंकी थे, उन्हें सेना ने मारा गिराया। तीनों आतंकी शोपिया के ही रहने वाले हैं। उनकी पहचान ज़ाहिद, आसिफ और इरफ़ान के रुप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां के गाटीपोरा गांव में सेना को तीन-चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर सेना और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। जिसका सेना के जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया औरहिजबुल कमांडर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया। वहीं, बाकी आतंकी फरार न हो सकें इसके लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की गई है। सेना के अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
> सभी छिपे आतंकियों को सेना ने मार गिराया
> शोपियां में कल से जारी था सेना का सर्च ऑपरेशन
> मारे गए तीनों आतंकी शोपियां के ही रहने वाले
> आतंकियों की पहचान ज़ाहिद, आसिफ और इरफ़ान के रुप में हुई


