जीवा की मासूमियत पर विराट कोहली हुए क्लीन बोल्ड!

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑस्ट्रेलिया को पहले T-20 मैच में 9 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले सातवें आसमान पर हैं। वहीं…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑस्ट्रेलिया को पहले T-20 मैच में 9 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले सातवें आसमान पर हैं। वहीं मैच जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली टीम के साथ एमएस धोनी के घर पहुंचे। इस दौरान कोहली धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते दिखे। कोहली ने ट्वीटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें जीवा के साथ मस्ती उनकी को देखा जा सकता है।

ट्वीटर पर वीडियो शेयर करने के साथ ही कोहली ने लिखा है ‘जीवा से मुलाकात हुई है। इतनी मासूमियत के बीच वक़्त गुज़ारना खुश्किस्मती है।’ वीडियो में विराट कोहली जीवा के साथ बच्चे बनते दिख रहे हैं। दोनों कभी बिल्ली तो कभी कुत्ते की आवाज़ निकाल रहे हैं। आपको बता दें कि मैच जीतने के बाद धोनी ने टीम को डिनर पर बुलाया था। इसी दौरान विराट कोहली और जीवा ने खूब मस्ती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *