न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ रविवार को देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ मना रही हैं। दूसरी तरफ गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। जहां एक महिला प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक कर भाग रहे थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जब पूछताछ की तो खौफनाक साज़िश से पर्दा उठा।
दरअसल, विशुनपुरवा के रहने वाले विवेक प्रताप सिंह की हत्या करके दोनों आरोपी शव को सड़क पर फेंककर फरार हो रहे थे। जिन्हें पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया। जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने सारा सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी सुषमा कामेश्वर उर्फ़ डब्लू से प्रेम करती थी और प्रेमी के साथ रहने के चक्कर में उसने पति की हत्या करने का खौफनाक प्लान बना लिया।
जब विवेक सो गया तो सुषमा ने डब्लू को बुलाया। इसके बाद दोनों ने डब्लू की ईंट से पीटकर हत्या कर दी। डब्लू सुषमा के बेटे को भी मारना चाहता था, लेकिन जब यह पता चला की वो उसका ही बच्चा है तो उसे छोड़ दिया। फ़िलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उससे घटना से जुड़ी सारी जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं सुषमा के बच्चे को दादा-दादी के हवाले कर दिया गया है।
करवा चौथ करने वाली एक पत्नी उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम…
न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एक तरफ रविवार को देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ मना रही हैं। दूसरी तरफ गोरखपुर से एक ऐसी घटना सामने…
