न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : सिखों के चोथे गुरु श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर सच्चखण्ड श्री हरिमंदिर साहिब में दूर-दूर से आये श्रद्धालु गुरु घर में नमस्तक हुए। इस उपलक्ष्य में सच्च्खंड श्री हरिमंदिर के सरोवर की परिक्रमा पर श्रद्धालुओ द्वारा दीप और मोमबतिया जलाई गई थी,
https://www.youtube.com/watch?v=QmNZ2Ia8YFk
शाम के वक़्त रहि-रास पाठ की समाप्ति के बाद शरोमणी गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी की तरफ से सच्च्खंड श्री हरि मंदिर की लाइटों से सजवाट कर दीप माला और खूबसूरत आशितबाजी की गई। गुरु घर का ये नजरा देखने लायक था। गौरतलब है की पहली बार हरमंदिर साहिब में प्रदूषण मुक्त आतिशबाज़ी चलाई गयी है ताकि पटाखों के धूँए और प्रदूषण से हरमंदिर साहिब पर लगे सोने की चमक को फर्क न पड़े |
* इस बार की खास थी गुरु घर की सजावट
* प्रकाश पर्व के मौके पर आतिशबाजी
* इस बार चलाई गई प्रदूषण मुक्त आतिशबाजी
