ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुरदासपुर उपचुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां तेजी से चुनावी प्रचार प्रक्रिया को चला रही है। इसी कड़ी आम आदामी प्रार्टी के पंजाब कनविनर और सांसद भगवत मान ने अगल अगल रैलियों को संबोधित किया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के मुद्दे को जनता के आगे रखा i भगवंत मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की उनकी चुनावी रणनीति दूसरी पार्टियों से अलग है वो नुक्कड़ मीटिंग और डोर टू डोर चुनाव प्रचार ज्यादा कर रहे हैं, और उनको इस का लाभ भी मिल रहा है i वहीं भगवंत मान ने कहा की वो गुंडागर्दी और पैसे से नहीं मुक़ाबला कर सकते लेकिन उनकी पार्टी की शुरू से लड़ाई मौजूदा सरकारों से रही है और आज भी वह सरकार के विरोध में लड़ रहे है । वहीं भगवंत मान और आप पार्टी के नेता डा कवलजित सिंह ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार मेजर जेनरल सुरेश खुजरिया की जीत का दावा किया i
Watch Video
