न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : शादी के ढाई साल बाद एक शख्स ने ऐसा कदम उठा लिया कि एक ही झटके में उसका सारा परिवार बिखर गया। यह वाकया है ग्रेन मार्केट के सेक्टर 26 की, जहां पंचकूला के कोट बिल्ली के रहने वाले सौरभ गुप्ता ने अपनी कार में ज़हर खाकर जान दे दी। ख़ुदकुशी के पहले सौरभ ने मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया और उसमें अपनी आपबीती रिकॉर्ड की। वीडियो में सौरभ ने अपनी मौत का ज़िम्मेदार पत्नी मोनिका और ससुराल वालों को बताया।
वीडियो में सौरभ ने ज़िक्र किया है कि मोनिका उसकी मां को गालियां देती है। सास, ससुर और साला सभी उसकी तरफदारी करते हैं। आखिर में उसने ख़ुदकुशी करने का फैसला कर लिया है। सौरभ ने ख़ुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिखा और बेटी अवनीत को मां के हवाले करने की बात कही। उधर मृतक के पिता का आरोप है कि उनका समधि पुलिस में है, इसलिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि मामला दर्ज़ होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
दरअसल, सौरभ और मोनिका ने ढाई साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों साथ में पढ़ाई करते थे। शादी के बाद मोनिका के घरवाले लगातार सौरभ और उसके परिजनों को परेशान करते थे। मोनिका का व्यव्हार सास और ससुर के प्रति ठीक नहीं था। सौरभ ने काफी कोशिश किया घर के माहौल को सुधारने की, लेकिन किसी तरह का फर्क नहीं पढ़ा। आखिर में उसने तंग आकर वो कदम उठा लिया, जिसका खामियाजा उसकी नन्ही बेटी को ज़िंदगी भर उठाना पड़ेगा।
