ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जीएसटी लागू होने के बाद से लगातार आलोचना का शिकार हो रही सरकार ने शुक्रवार को बड़े फैसले किए।GST काउंसिल की दिनभर चली बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी में कई तरह की छूटों का एलान किया। 20 लाख रुपए तक टर्नओवर में रजिस्ट्रेशन से छूट देने के साथ ट्रेडर्स के लिए 9 बड़े फैसले किए गए। आम लोगों के लिए खाखरा और चपाती समेत 27 कैटगरी में चीजें सस्ती की गई हैं। इसके साथ ही 2 लाख रु. तक की ज्वैलरी खरीदने पर पैन जरूरी नहीं होगा। पहले यह सीमा 50 हजार रु. की थी। जेम्स-ज्वैलरी को मनी लॉन्ड्रिंग कानून की जद से बाहर कर दिया गया।
> अरुण जेटली का दिवाली गिफ्ट
> वित्त मंत्रालय की तरफ से कई छूटों का एलान
> कारोबारियों समेत आम लोगों को भी थोड़ी राहत
Watch Video
