108 वें जन्मदिन पर बेगम अख्तर को google doodle पर जगह

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : ग़ज़ल की मल्लिका बेगम अख्तर का शनिवार को 108 वां जन्मदिन है और गूगल ने इस अजीम फनकार को डूडल पर…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : ग़ज़ल की मल्लिका बेगम अख्तर का शनिवार को 108 वां जन्मदिन है और गूगल ने इस अजीम फनकार को डूडल पर जगह दिया है। अपनी शानदार गायिकी के लिए मशहूर बेगम अख्तर के बचपन का नाम बिब्बी था। बताया जाता है चार साल की उम्र में बिब्बी ने अपनी जुड़वां बहन के साथ जहरीली मिठाई खा ली थी, जिसके कारण एक बहन की मौत हो गई, जबकि बिब्बी जीवित बच गई।

13 साल की उम्र में वो अख्तरी बाई बन गई। 15 साल की उम्र में वो अख्तरी बाई फ़ैज़ाबादी के नाम से मंच पर उतरी थी। उनकी ज़िंदगी में कई दर्द रहे, जिसे उन्होंने अपनी गायिकी में ढाल दिया था। अपने कॅरियर में बेगम अख्तर को कई पुरस्कार मिले थे। आज भी उत्तरप्रदेश सरकार उनके नाम पर संगीत के क्षेत्र में पुरस्कार देती है। वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी कद्रदान उनकी गायिकी को काफी पसंद करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *