ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के सुपरस्टार और गुरदासपुर से सासंद रहे विनोद खन्ना का आज जन्मदिन है| विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर, 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था| फिल्मों में एक विलेन के रूप में करियर शुरू करने वाले विनोद खन्ना ने अपने करियर में लगभग 150 से ज्यादा फिल्में की| 1968 में “मन का मीत” फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले विनोद खन्ना करीब पांच दशकों तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे| विनोद खन्ना पूरी तरह से सुपरस्टार मैटेरियल थे और उन्होंने अपने समकालीन अभिनेताओं की रातों की नींद उड़ा दी थी| अमिताभ बच्चन के स्टारडम को सबसे ज्यादा किसी से नुकसान हुआ था तो वो विनोद खन्ना ही थे| लेकिन विनोद ने अपने करियर के शिखर पर पहुंच कर इन सभी का त्याग कर दिया था| विनोद का निधन 70 वर्ष की आयु में कैंसर की बीमारी से हुआ था|
Watch Video
