ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार मल्लिका शेरावत पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। मगर सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के टच में रहती हैं। जी हां, कभी फोटोशूट तो कभी पार्टी, बहाना कुछ भी हो, मगर मल्लिका अपने फैंस से जरूर रूबरू होती हैं।
मल्लिका ने अपनी एक फोटोशूट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके बाद फोटो शेयर करते ही फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कमेंट्स दे डाले। किसी ने उन्हें कहा आंटी जी बुड्ढी हो गई हो तो किसी ने कहा अब सेक्सी नहीं लगती। एक ने कमेंट में लिखा आपके दिन नहीं रहे। एक ने तो ये तक पूछ लिया कि पोते-पोती कैसे हैं।


बता दे की मलिका शेरावत अब गायब हो गयी है, मल्लिका 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में आखिरी बार नजर आईं थीं। उन्होंने 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ तेरे लिए’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका कैमियो था। इसके अलावा उन्होंने ‘किस किस की किस्मत’ (2004), ‘मर्डर’ (2004), ‘बचके रहना रे बाबा’ (2005), ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ (2006), ‘शादी से पहले’ (2006), ‘गुरु’ (2007), ‘बिन बुलाए बाराती’ (2011), ‘तेज’ (2012) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

