ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हनीप्रीत! सिर्फ नाम ही काफी है। हर कोई जनता है। वो लड़की, जिसने हरियाणा पुलिस के पसीने छुड़वा दिए। राजनीति में कई कसीदे नेताओं से एक-दूसरे के प्रति पढ़वा दिए। लेकिन आजकल बलात्कारी राम रहीम की परी – उसकी मुँह बोली बेटी कभी अर्श पर हुआ करती थी, आज फर्श पर आ पहुंची है. कभी शहजादी की तरह ज़िंदगी गुजारने वाली हनीप्रीत । अब जेल में रात और पुलिस के सवालों के बीच दिन गुजरा रही है। पुलिस ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हनीप्रीत को लिया है, और इतना तो तय है की जिस हरियाणा पुलिस को हनीप्रीत ने रात-दिन अपने पीछे घुमाया है, उसके 6 दिन में वो छक्के छुड़ा छुड़ा देगी।
> अर्श से फर्श पर बलात्कारी बाबा की ‘परी’
> हवालात में हनीप्रीत गुजार रही रात
> करवट बदल-बदल कर गुजार रही रात
> 6 दिन में छूट जाएंगे हनीप्रीत के छक्के
जिस दिन से हनीप्रीत को गिरफ्तार किया गया है, उसकी रंगीन ज़िंदगी, अमावस की रात हो गई है। हनीप्रीत सारी रात सोती नहीं है। सिर्फ रोती है और वो भी अंदर ही अंदर घुट -घुट कर। डेरा की राजरानी- राम रहीम के काले कारनामों की सबसे बड़ी राजदार है, जो खुद को बेगुनाह बता रही है। पुलिस लगातार हनीप्रीत से पूछताछ कर रही है। सुबह से शाम तक पूछताछ चल रही है। लेकिन शाम होते होते हनीप्रीत के चहरे पर उदासी आ जाती है , और रात को नींद नहीं आती, उसको अब मुहं बोला बाप नहीं असली माँ याद आती है। और खुली आँखों से करवटें बदलती रह जाती है।

बलात्कारी बाबा की बेटी और करोड़ों की सम्पति की राजदार – पिछले दिनों कभी कहीं-कभी कहीं छिप रही थी। जिस कानून को कभी मुठी में लिए फिरने की बातें करते थे , वही कानून हाथ धो कर पीछे पड़ा हुआ था। आज उसी कानून के शिकंजे में है। सूजी आंखे – लड़खड़ाती आवाज़ – साधारण सा सलवार सूट पहने, स्पेशल बेबी अब बलात्कारी बाबा का साथ देने वाली सबसे बड़ी आरोपी मानी जा रही है।

अब हमारे दर्शकों को थोड़ी राहत है ,क्यूंकि राम रहीम की दत्तक पुत्री यानि हनीप्रीत सलाखों के पीछे पहुंच गई है। बलात्कारी बाबा की मिस्ट्री गर्ल अब पुलिस रिमांड पर है। लेकिन अब हम जानते है कि आप सबकी बेचैनी और बढ़ गई है। सबके जानने की इच्छा होगी की अब बलात्कारी राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार क्या-क्या राज खोलेगी। और उन राज पर से पर्दा उठाने के लिए कोर्ट ने हनीप्रीत को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गोद ली गई बेटी हनीप्रीत को अब अगले 5 दिन पुलिस रिमांड में बिताने होंगे |हनीप्रीत के साथ पकड़ी गई सुखदीप कौर को भी 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है | एक दिन की पुलिस की पूछताछ की कार्रवाई हम आपको बता भी चुके और दिखा भी चुके है। 25 अगस्त को राम रहीम की सजा के दिन पंचकूला में भड़की हिंसा को भड़काने के पीछे हनीप्रीत का हाथ होने का आरोप है | लेकिन हनी ने हरियाणा पुलिस की नाक में दम कर दिया था। हरियाणा पुलिस की आँखों के सामने हनीप्रीत गायब हो गई थी। और 39 दिनों के बाद हनीप्रीत सामने आई और फिर पुलिस ने गिरफ्तार की। आपको बताते है इन 39 दिनों में क्या क्या हुआ।
Watch Video
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/949511748562652/

