पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई, बस दिल बड़ा रखे हरियाणा : मनप्रीत

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर के बिगड़े बोल पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बदल ने पलटवार किया है। मनप्रीत…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर के बिगड़े बोल पर पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बदल ने पलटवार किया है। मनप्रीत ने कहा है कि हरियाणा वाले अपना दिल बड़ा रखें। पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है। आपको बता दें कि जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत की गिरफ़्तारी के एक दिन बाद ही CM खट्टर ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि दाल में कुछ काला है।

CM के बयान पर विरोधी पार्टियां हरियाणा की BJP सरकार पर हमलावर हो गई हैं। दरअसल, हरियाणा सरकार का डेरा प्रेम नया नहीं है। इसके पहले भी CM खट्टर हों या सूबे के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा, सभी अपने बयानों से कहीं ना कहीं बलात्कारी राम रहीम और हनीप्रीत को बचाते नज़र दिख जाते हैं। और जिस तरह इस बार CM का बयान सामने आया है, वो लंबे समय तक मुद्दा बना रहेगा। जिसकी आंच दूर तक महसूस भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *