न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : गुरमीत राम रहीम बलात्कार के मामले में दोषी करार हो गया है और जेल में बंद होने के बाद बलात्कारी बाबा के बारे में कई नये नये खुलासे हो रहे है| अब सामने आई है अदाकारा मरीना कुंवर|

मरीना कुंवर का कहना है राम रहीम ने मरीना को फिल्म ऑफर की थी और इतना ही नहीं फिल्म के बारे में बताने के बहाने अभिनेत्री को बेडरूम में भी ले गया था|

मरीना कुंवर के मुताबिक़ बाबा ने उसे गले भी लगाया| राम रहीम के बारे में मरीना का कहना है मुझे लगता है वो नशे का आदि है| अब खुल के बोल रही अभिनेत्री ने कहा की अब राम रहीम जेल में है इस लिए वो खुल कर बोल रही है|
