फायरिंग से दहली मोहाली, पुलिस पर भी चली गोलियाँ

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मोहाली के खरड़ इलाके में सोमवार को दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुईl हालात यह थे कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : मोहाली के खरड़ इलाके में सोमवार को दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुईl हालात यह थे कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग की गईl फायरिंग के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में भाग गएl बताया जाता है खरड़-बनूर रोड के शिवालिक एन्क्लेव के गेट नंबर 2 के बाहर यह घटना हुईl

firing in mohali
बताया जाता है कि ख़ूनी माजरा के धीरा और बिल्ला अपने 20 से 25 साथियों के साथ बाबा गैंग के सदस्यों से मुलाकात करने शिवालिक एन्क्लेव आये थेl इस दौरान दोनों गुटों में तकरार हो गयी और एक-दूसरे पर फायरिंग करने लगेl

kharar mohali firing

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने उनपर भी गोली चला दियाl पुलिस ने घटनास्थल से कार और हथियार बरामद किये हैंl बदमाशों की शिनाख्त की जा रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *