ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फिल्म ‘जुड़वां 2 ने बॉक्सऑफिस में धमाल मचा दिया हुआ है आपको बता दे की दशहरे के मौके पर रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वां 2’ ने धुआंधार कमाई कर रही है i कॉमेडी, रोमांस और एक्शन से भरी इस फिल्म को भले ही क्रिटिक्स से अच्छी रेटिंग नहीं मिली, लेकिन फिल्म दर्शकों को काफी एंटरटेनिंग और इंट्रेस्टिंग लग रही है i इसकी कमाई में दिन-ब-दिन लगातार इजाफा हो रहा है और फिल्म को साल की सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में खास जगह मिल गई है i रविवार को फिल्म के खाते में 22.60 करोड़ रु. आए, इसी के साथ शुरुआती तीन दिनों में ‘जुड़वां 2’ की कमाई तबरीबन 60 करोड़ रु. पहुंच गई है फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं, और उनके साथ जैक्लीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं i
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया की ‘जुड़वां 2’ साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है i फिल्म के कलेक्शन में दिन-प्रतिदिन बढ़त देखने को मिली है i शुक्रवार को 16.10 करोड़, शनिवार को 20.55 करोड़ कमाने के बाद रविवार को फिल्म ने 22.60 करोड़ रु. कमाए i गांधी जयंति की छुट्टी का फायदा भी वरुण धवन की इस फिल्म को काफी मिला i
The audience verdict is loud and clear: #Judwaa2 hits the BULL'S EYE… Emerges one of the best openers of 2017… Nears ₹ 60 cr mark…
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 2, 2017

