Gurdaspur: सुच्चा सिंह का मामला अकाल तख्त साहिब के पास पहुंचा

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एसजीपीसी प्रधान को तलब करने और सुच्चा सिंह लंगाह के मामले को लेकर 5 सिंह साहिबानो की 5 अक्टूबर को बैठक बुलाई…

न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : एसजीपीसी प्रधान को तलब करने और सुच्चा सिंह लंगाह के मामले को लेकर 5 सिंह साहिबानो की 5 अक्टूबर को बैठक बुलाई गई है। बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा| जथेदार श्री अकाल तख्त साहिब के निजी सहायक का कहना है कि जत्थेदार अकाल तख़्त साहिब पंजाब से बाहर हैं और उनके आने पर 5 अक्टूबर को ये मीटिंग की जायेगी|

सुच्चा सिंह का मामला अकाल तख्त साहिब के पास भी पहुंच गया है। इस मामले में गुरदासपुर से सिख संस्थान ने एक लिखित शिकायत श्री अकाल तख़्त साहिब के दफ्तर में दी है। शिकायत के साथ वायरल वीडियो भी भेजी गई। शिकायतकर्ता ने सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। उनका कहना था कि सुच्चा सिंह लंगाह एसजीपीसी के सदस्य हैं। उनकी इस शर्मनाक हरकत से पूरी सिख कौम का नाम बदनाम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *