न्यूज़ डेस्क/लिविंग इंडिया : ऑनलाइन पेमेंट कंपनी MobiKwik को तगड़ा झटका लगा हैl दरअसल कंपनी को 19 करोड़ रुपये का चूना लगा हैl कंपनी ने जब गड़बड़ी की जांच की तो हकीतत सामने आ गयीl जिसके बाद कंपनी ने पुलिस में कम्प्लेन दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की हैl बताया जाता है कि कंपनी ने कॉरपोरेट अकाउंट से 19 करोड़ रुपये निकाल कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिया गयाl
शुरूआती जांच में पता चला है कि करीब 6 हज़ार खातों में रुपये ट्रांसफर किये गए हैं और सौ अकाउंट में 16 से 17 करोड़ रुपये अकेले ट्रांसफर किये गए हैंl दूसरी तरफ पुलिस का तर्क है कि जिन खातों में ज्यादा मोटी रकम ट्रांसफर की गयी है उसकी पहले जांच की जा रही हैl
पुलिस ने कोलकाता और कुरुक्षेत्र के दो खातों का पता भी लगा लिया है और अकाउंट होल्डर से पूछताछ की तैयारी में हैl


