BJP सांसद पूनम महाजन छेड़छाड़ की शिकार, देश में हर महिला असुरक्षित!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : उत्तर मुंबई की BJP सांसद पूनम महाजन भी छेड़छाड़ की शिकार हुई हैं। दरअसल, अहमदाबाद स्थित Indian Institute of Management (IIM-A)…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : उत्तर मुंबई की BJP सांसद पूनम महाजन भी छेड़छाड़ की शिकार हुई हैं। दरअसल, अहमदाबाद स्थित Indian Institute of Management (IIM-A) में आयोजित कार्यक्रम ‘Breaking the Glass-Ceiling’ में बोलते हुए पूनम महाजन ने इसका जिक्र किया। सांसद महाजन ने बताया कि पढ़ाई के दौरान वो अक्सर वर्सोवा जाती थीं। इस दौरान वह ट्रेन की सवारी करती थी और लोगों के कमेंट्स से असहज महसूस करती थीं।

girl in mumbai local

पूनम महाजन ने बताया कि भारत की हर नारी को कभी ना कभी छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आगे बताया कि भारत में महिलाओं को हमेशा अभद्र टिप्पणी का सामना करना पड़ता है। लोग बुरी नीयत से छूना भी चाहते हैं।

girl in mumbai local

उन्होंने आगे कहा कि पुरूषों को राजनीति में असफलता मिल जाए, महिलाएं आगे रहती हैं। बता दें कि पूनम भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं। उनके पिता प्रमोद महाजन BJP के कद्दावर नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *