पंजाब: अधिकारी छुट्टियों में मस्त, किसान त्रस्त

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब भर में धान की खरीद शुरू हो गई है ।  किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुँच चूका है।  आपकी टीवी स्क्रीन…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब भर में धान की खरीद शुरू हो गई है ।  किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुँच चूका है।  आपकी टीवी स्क्रीन पर खन्ना, बरनाला, फ़िरोज़पुर, तरनतारन, फरीदकोट, जलालाबाद, की तस्वीरें है।  जहाँ खरीद तो जारी हो गई है।  सरकारी एजेंसिया खरीद के लिए पहुंच भी गई हैं ,भले लेट ही सही। लेकिन यहाँ किसानों को परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है।  प्रशासन की तरफ से किए गए इंतजामों के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है i क्योंकि किसानों को मंडियों में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं i किसानों का आरोप है कि उन्हे पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है i किसानों का कहना हैं कि मंडी में न तो कोई अधिकारी आया हैं और न ही कई स्थानों पर  समय से फसल की खरीद शुरू हुई है।वहीं दूसरी तरफ सरकार मंडियों से किसान की फसल को 48 घंटों में उठाने के दावे कर रही है i लेकिन खन्ना ,बरनाला, फ़िरोज़पुर, तरनतारन, फरीदकोट, जलालाबाद, शहर की मंडी में धान की खरीद को शुरू किया गया i

फाजिल्का 

किसानो की मेहनत मंडियों तक पहुँच गई है। एक अक्टूबर से धान की खरीद पंजाब भर में शुरू हो गई है. जिसके लिए सरकार ने पहले ही  अधिसूचना जारी कर दी थी। वहीँ किसानो और आढ़ती वर्ग का कहना है क़ी धान की खरीद पंद्रह दिन पहले शुरू होनी चाहिए थी। क्यूंकि अगर धान खरीद लेट शुरू होती है तो किसान कम रेट में प्राइवेट सेलरों को धान बेचने में मजबूर हो जाता है।  क्यूंकि इन दिनों किसानों को पैसों की तंगी होती है। लेकिन अब किसानों के लिए सुविधाओं की तंगी भी सामने आने लगी है , पंजाब भर में एक तारीख से धान की खरीद शुरू हो गई है लेकिन फाजिल्का में 2 तारीख यानि आज से धान की खरीद शुरू की गई।  एक  तरफ तो सरकार 48 घंटों के भित्तर धान की अदायगी की बात कह रही है दूसरी और 24 घंटे लेट धान की खरीद फाजिल्का में शुरू की है।  ऐसे में आप अंदाज़ा लगा ही सकते हो की किस तरह से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खन्ना 

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मण्डी खन्ना में भी धान की खरीद शुरू हो गई है। पंजाब मण्डी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने इसकी शुरुआत रविवार को की।वहीँ उनका कहना था कि सरकार की तरफ से खरीद प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न करने के लिए सभी प्रबंध मुकमल किए गए है i वहीँ किसानों का कहना है कि कांग्रेस की सरकार 10 साल बाद आई है लेकिन धान के मूल्य बहुत कम है i और फसल की पैदावार में खर्च ज्यादा हुआ है।

फ़िरोजपुर

एक ओर सरकार मंडियों से किसान की फसल को 48 घंटों में उठाने के दावे कर रही है मगर जिला फ़िरोजपुर में सरकार के दावे खोखले नजर आ रहे है। जिला फ़िरोजपुर शहर की मंडी में जहां धान की खरीद को शुरू किया गया। वंही किसान अपनी फसल को मंडी में लाकर परेशान दिखाई दे रहा हैं। किसानों का कहना हैं कि मंडी में न तो कोई अधिकारी आया हैं और न ही मंडी में फसल की खरीद शुरू हुई हैं।

 फरीदकोट 

फरीदकोट की अनाज मंडी में किसान धान की फसल लेकर पहुंच चुके हैं i प्रशासन ने किसानों के लिए मंडी में कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए है i मंडी में बने शौचालयों ताले लटके हुए है i मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों ने कहा कि मंडी में पानी की व्वस्था भी नहीं है i उन्हे पानी पीने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है i

farmers in mandi

 होशियारपुर

धान की खरीद शुरू हो गई है i वहीँ किसानों ने गन्ने की फसल के लिए भी योजना शुरू कर दी है।  होशियारपुर में दोआबा किसान संघर्ष कमेटी की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया i जिसमें पुरे दोआबा से आये किसानो ने मीटिंग में आने वाली समस्या पर विचार करते हुए. इस बार गन्ने के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की मांग की i किसानों ने सरकार से मांग की कि अगर इस बार उनके गन्ने का सर्मथन मूल्य में वृद्धि न की गई तो वो संघर्ष का रास्ता अपनाएँगे i जिसके जिम्मेदार खुद किसान होगी i

Watch Video

https://youtu.be/oOuJbir8g4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *