आदित्य नारायण ने एयरलाइन कर्मचारी को सरेआम धमकाया : तेरी चड्डी उतरवाउंगा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के अपने टाइम के पापुलर सिंगर उदित नारायण के बेटे जो आज कल एंकरिंग कर रहे है, आदित्य नारायण का एक वीडियो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के अपने टाइम के पापुलर सिंगर उदित नारायण के बेटे जो आज कल एंकरिंग कर रहे है, आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एयरलाइंस ऑफिसर के साथ से बदसलूकी करते आदित्य नारायण दिखाई दे रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=X_3-pMIM1yY&feature=youtu.be

सूंत्रो के अनुसार तय वजन से ज्यादा सामान ले जाने के कारण रायपुर एयरपोर्ट पर एक अधिकारी ने आदित्य नारायण को रोक लिया। आदित्य ने कहा कि, “पता है कि सब यहां खड़े हुए हैं लेकिन तुम ही इसको पर्सनल बना रहे हो, मैं तुम्हे शुरुआत में गाली नहीं दे रहा था, मैं अपने दोस्तों के साथ वीडियो बना रहा था. और मैं जो चाहूं वो बोल सकता हूं। देखो-देखो-इस आदमी की ईगो को देखो।” आदित्य ने इसके बाद गुस्से में धमकाते हुए कहा “… मैं तुमको मुंबई में देख लूंगा क्योंकि कभी न कभी तो मैं मुंबई पहुंचूंगा ही, फिर देख लेंगे, तेरी चड्डी नहीं उतारी न मैंने तो मेरा नाम आदित्य नारायण नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *