PM नरेंद्र मोदी मुझसे काफी बेहतर अभिनेता : प्रकाश राज

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर प्रकाश राज ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी पर तीखी टिप्पणी की। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर नरेंद्र मोदी की खामोशी पर प्रकाश राज ने कहा कि मोदी उनसे ज्यादा बेहतर अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि गौरी लंकेश की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जिस तरह से खुशियां मनाई गई, वह काफी गंभीर है। हालात यह है कि गौरी लंकेश के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों को खुद प्रधानमंत्री फॉलो करते हैं।

gauri kanlesh

प्रकाश राज ने कहा कि PM मोदी के फॉलोवर्स ने जिस तरह से सोशल साइट पर अभद्र टिप्पणियां की, उसे सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। जबकि प्रधानमंत्री की खामोशी बताने के लिए काफी है कि उनका अभद्र टिप्पणी करने वालों को समर्थन मिला हुआ है। दरअसल, गौरी लंकेश की हत्या के बाद सोशल साइट्स पर उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिले। जिसका काफी विरोध भी किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *