दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती आज पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती मनाई जा रही है i इस मौके पर देश और दुनिया में कई जगह विभिन्न कार्यक्रम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती मनाई जा रही है i इस मौके पर देश और दुनिया में कई जगह विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं i प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी i महात्मा गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जा रही है i राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी i उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा आज ही के दिन तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू की थी i योजना के तीन साल पूरे होने पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय सात अलग-अलग कैटेगरी में 20 लोगों और एजेंसियों को स्वच्छता अवॉर्ड से सम्मानित करेगा।

> राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती आज

> पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

> पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती

Watch Video

https://youtu.be/fPDkDEv22H8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *