पंजाब की मंडियों में धान की फसल की खरीद शुरू – किसान खुश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  आज से पंजाब की मंडियों में धान की फसल की खरीद शुरू हो रहा है| जलालाबाद मंडी में पुख्ता बंदोबस्त प्रशासन की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 

आज से पंजाब की मंडियों में धान की फसल की खरीद शुरू हो रहा है| जलालाबाद मंडी में पुख्ता बंदोबस्त प्रशासन की तरफ से किए गए हैं,जिनसे किसान बेहद खुश नजर आ रहे हैं|

आज से धान की फसल की खरीद शुरू
मंडियों में प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम
किसानों के चेहरे पर बेहद खुशी
मंडियों में साफ-सफाई समेत पानी का इंतजाम

mandi

पंजाब की मंडियों में किसान अपनी धान की फसल लिए पहुंच रहे हैं ऐसे में पंजाब की कैप्टन सरकार ने सभी मंडियों में पुख्ता बंदोबस्त किए जाने की हिदायते की हैं| जिस पर पंजाब की हाई प्रोफ़ाइल मंडी जलालाबाद की बात करें..तो यहां सरकार की आदेशों के बाद साफ़ सफाई का काम जोरों पर है| मंडी में सड़के, शैड सब जगह सफाई हो चुकी है पीने के लिए पानी का इंतज़ाम भी किया जा चुका है| यहां तक कि मंडी के शौचालय भी घर की तरह चमक रहे है इसका सीधा मतलब है कि कैप्टन सरकार के आदेश यहां लागू होते दिखाई दे रहे हैं| वहीं दूसरी तरफ आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी बचे हुए कामों को जल्द पूरा करने का दावा किया|

mandi

उधर मंडी के सचिव प्रीत कंवर सिंह बराड़ ने बताया कि मंडी में हर साल लाखों क्विंटल फसल की आमदनी होती है जिसके लिए 16 खरीद केंद्र स्थापित कर दिए गए है|

 

वंही कांग्रेस का कहना है कि कैप्टन सरकार ने हमेशा से ही किसान हित में बात की है और अब भी किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी| सरकार अपने वायदे मुताबिक 48 घंटे के भीतर किसानों को फसल की अदायगी करेगी जबकि अकालीदल के मुताबिक 48 घंटे में अदायगी करना कांग्रेस सरकार के लिए चुनौती है|

बहरहाल अब देखना ये होगा कि आज से मंडियों में धान की फसल की खरीद शुरू हो रही है, कांग्रेस 48 घंटे के भीतर किसानों को फसल की अदायगी करेगी, विपक्ष इसे चुनौती दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *