ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू के अरनिया सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर 14 फीट लंबी सुरंग मिली i सुरक्षाबलों ने रियासत जम्मू कष्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे पाकिस्तान की एक और नापाक कोषिष को नाकाम कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज अंतरराश्ट्रीय बार्डर पर अरनिया सेक्टर में मुकेष पोस्ट के पास सुरंग का पता लगाकर भारतीय सीमा में आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया।
पिछले कुछ समय से आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसने की कई बार कोशिश कर चुके हैं और पाकिस्तान घुसपैठ कराकर त्योहारों में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते आतंकियों के घुसपैठ के मंसूबों पर हर बार पानी फिर रहा है। यही नहीं, पिछले दो सप्ताह में सुरक्षा बलों ने आतंकी घुसपैठ को रोकने के साथ-साथ कई आतंकियों को मार गिराया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है और इस साल अब तक सौ से ज्यादा आतंकी मार गिराए गए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख विपिन रावत लगातार कह रहे हैं कि आतंकियों से निपटने के लिए सेना को पूरी छूट दी गई है। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई 2012 में सांबा सेक्टर में भी आईबी पर सुरंग मिली थी।
> सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मंसूबों पर फेरा पानी
> अरनिया सेक्टर में आईबी पर मिली सुरंग
> जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां






