ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में नशे को जड़ से खत्म करने के अभियान में जुटी जम्मू-कष्मीर पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। कुपवाड़ा पुलिस ने कन्नन इलाके से एक व्यक्ति को करीब एक किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया हे। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान पोष पुरा के निवासी हबीब उल्लाह डार के रूप में की गई है। एसएसपी कुपवाड़ा ने बताया कि कुपवाड़ा को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की एक विषेश टीम का गठन किया है और इस टीम ने बेहतरीन तरीके से अपने फर्ज़ को अंजाम देते हुए कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाल दिया है।
Watch Video
