ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:
बलात्कार के केस में सज़ा भुगत रहे राम रहीम की अपनी बेटी ने पुलिस के सामने हनीप्रीत के कई राज़ खोल दिए| चरणप्रीत ने पुलिस को बताया की हनीप्रीत कहा थी और वो कैसे पुलिस को चकमा देकर भाग गई|

चरणप्रीत ने स्वीकार किया की उसने हनीप्रीत को डेरे में छुपने में मदद की| जब पुलिस उससे पकड़कर ले जाने लगी तो राम रहीम के परिजनों ने उसे यह कहकर गिरफ्तार नहीं करने दिया कि वह जांच में मदद करेगी | पुलिस की टीम ने चरणप्रीत की करीब पंचकूला में 3 घंटे गहन पूछताछ की|

28 अगस्त को डेराप्रमुख का परिवार गुरुसर मोडिया डेरा चला गया और हनीप्रीत अपने भाई साहिल तनेजा की रिश्तेदारी में हनुमानगढ़ चली गई।
