ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष में रविवार से खेल का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इसमें वे तमाम खेल शामिल होंगे जो ओलिंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल या राष्ट्रीय खेल का हिस्सा हैं और हरियाणा के मुख्य खेल हैं। इसके अतिरिक्त, इसमें दो बेहद लोकप्रिय स्वदेशी खेलों- सर्कल कबड्डी और रस्साकशी को भी शामिल किया गया है।इसमें मुख्यमंत्री,खेल मंत्री ,पहलवान सुशील कुमार, सरदारा सिंह और अन्य बड़ी शामिल होंगी मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के कर्ण स्टेडियम में शाम 4 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इस महाकुंभ के लिए अब तक 5.5 लाख खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।खेल एवं युवा मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉॅ. केके खण्डेलवाल ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि उद्घाटन समारोह में करीब 10,000 खिलाड़ी मार्च पास्ट में भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजित की जाएगी। खेल महाकुंभ का समापन 31 अक्टूबर को महावीर स्टेडियम हिसार में होगा।
> करनाल में आज से शुरू खेल महाकुंभ
> सीएम मनोहर लाल और खेल मंत्री करेंगे उद्घाटन
> शाम 4 बजे होगा खेल महाकुंभ का उद्घाटन
> करीब 10,000 खिलाड़ी मार्च पास्ट में भाग लेंगे
Watch Video
