न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को दुर्गा पूजा का तोहफा दिया है। दरअसल, बैंक ने MAB (Minimum Average Monthly Balance) में सोमवार को तब्दीली की है। इसके तहत सेविंग अकाउंट्स पर न्यूनतम जमा राशि की सीमा 5000 से घटाकर 3000 रूपये कर दी गई है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा। 1 अक्टूबर से यह सुविधा का लाभ बैंक के ग्राहकों को मिलने लगेगा। लंबे समय से बैंक की इस घोषणा का इंतजार किया जा रहा था, जो सोमवार को सामने आया।
दरअसल, मेट्रो-पोलिटन शहर में कम से कम 5000, अर्बन एरिया में 3000, सेमी-अर्बन में 2000 जबकि रूरल इलाकों में 1000 रूपये अकाउंट में रखने की बाध्यता थी। वहीं बैलेंस कम होने पर पहले से कम चार्ज लगाने की बात कही गई है। अब तय रकम से कम रखने पर सेमी-अर्बन और रूरल इलाकों में 20 से 40 जबकि मेट्रो में 30 से 50 रूपये का चार्ज लगेगा। बैंक ने दूसरी तरफ पेंशनर, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मिनिमम बैंलेस के दायरे से बाहर रखने की घोषणा भी की है।
