अभी निकाल लें बैंक से रूपये, नहीं तो त्योहार का मजा हो जाएगा किरकिरा

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप दशहरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जितनी जल्दी हो सके, आप…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप दशहरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जितनी जल्दी हो सके, आप बैंक से रूपये निकाल लें। इससे ना तो आपको खरीदारी में दिक्कत आएगी और ना ही आप बेवजह रूपये निकालने के लिए परेशान होंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि 29 सितंबर से चार दिन तक बैंको में कामकाज बंद रहेगा। बैंक 3 अक्टूबर को खुलेंगे और उस दिन आप लेनदेन कर सकेंगे।

दरअसल, 29 और 30 सितंबर को बैंकों में दशहरे की छुट्टी होगी। वहीं 1 अक्टूबर को रविवार जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है। इसी कारण 29 से 30 सितंबर और 1 से 2 अक्टूबर तक बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। बैंकों में काम 3 अक्टूबर को शुरू होगा। हालांकि, त्योहारों को देखते हुए एटीएम में पर्याप्त कैश रहने की बात कही गई है, लेकिन चार दिन तक बैंक बंद रहने का प्रभाव एटीएम पर भी जरूर पड़ेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *