हनीप्रीत की शादी से लेकर हनीमून तक की फोटो, शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हनीप्रीत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के शादी की एलबम सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों में…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बाबा गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के शादी की एलबम सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों में हनीप्रीत पति विश्वास गुप्ता के साथ है और शादी से लेकर विदाई और हनीमून की सारी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।

हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। दूसरी तरह आए दिन हनीप्रीत से जुड़ी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कभी उसकी डायरी तो कभी कुछ और की चर्चा होती है।

कुछ दिन पहले ही हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने खुलासा किया था कि राम रहीम और हनीप्रीत के बीच बाप-बेटी के रिश्ते नहीं थे। दोनों के बीच जिस्मानी संबंध थे।

विश्वास गुप्ता ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि राम रहीम और हनीप्रीत को उसने आपत्तिजनक हालत में देखा था। सिरसा डेरे स्थित गुफा में भी हनीप्रीत बराबर जाती रहती थी।

यह भी आरोप लगाया गया है कि राम रहीम और हनीप्रीत पति-पत्नी के रूप में रहते थे। राम रहीम कभी भी हनीप्रीत से दूर नहीं रहना चाहता था, इसलिए उसका तलाक हनीप्रीत से करा दिया।

विश्वास गुप्ता ने यहां तक आरोप लगाया है कि हनीप्रीत भी राम रहीम के साथ रहना पसंद करती थी। जब उसे दोनों के रिश्तों का सच पता लगा तो उसे जान से मारने की कोशिश की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *